बानसूर (श्रीराम इंदौरिया): मध्यप्रदेश के आईएएस वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कल ब्राह्मण समाज बानसूर के द्वारा एसडीएम बानसूर अनुराग हरित को एक ज्ञापन सौपा गया, जिसमें उन पर उपयुक्त कार्रवाई करने एवं उन्हें अपने पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज बानसूर के अध्यक्ष राजेंद्र लाटा, प्रताप कीर्तन समाज के संरक्षक पीयूष पुरोहित, गिरधारी लाल ढांचोलिया, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के बानसूर संरक्षक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य एवं ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
आईएएस वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज बानसूर के द्वारा एसडीएम बानसूर को दिया ज्ञापन
By -
November 29, 2025
0
Tags: