मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सम्पूर्ण राजस्थान में बिजली विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पदों के पुनर्गठन के लिए ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर हर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अजमेर डिस्कोम अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य में बिजली विभाग के बाबुओं के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के कारण हमें मजबूरन शांतिपूर्ण आंदोलन करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के कल्याणकारी आदेश को निगम प्रशासन लागू नहीं कर रहा है जबकि निगम की अन्य यूनियनें भी इसके लिए ज्ञापन दे चुकी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!