झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा संचालित “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष (DEAF) तथा अन्य अप्राप्त/अदावा वित्तीय परिसंपत्तियों के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में किया गया। यह शिविर जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता तथा अग्रणी जिला प्रबंधक के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों की सुविधा हेतु Unclaimed Accounts/Deposits से संबंधित लंबित एवं अप्राप्त राशि के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए। पात्र लाभार्थियों को उनकी अदावा राशि के निस्तारण संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों को उनकी लंबित जमा राशि के निस्तारण एवं दावा प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैंक ऑफ़ बड़ोदा के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश आर्य ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने सम्बोधित करते हुए कहा की बैंक अधिकारियो को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर ईमानदारी से उचित कार्यवाही करते हुए वास्तविक हकदार को लंबित राशि का वितरण अविलम्ब करे। इसी कड़ी में भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी राजा राम ने कहा की अभियान के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर बैंको को प्रोत्साहन राशि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक जयपुर के अधिकारी राजा राम बैरवा एवं सौरव नागपाल, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड तथा जिले के विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश आर्य, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख हेमंत कुमार शर्मा, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख सज्जन सिहाग और जिले के विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अग्रणी जिला कार्यालय एवं आर-सेटी स्टाफ सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर-सेंटी निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने किया।
आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत आयोजित हुआ जिला स्तरीय शिविर*
By -
November 28, 2025
0
Tags: