संविधान दिवस पर बाल संसद का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया एवं तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी निवाई के निर्देशानुसार वंशिका पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल निवाई में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच संवैधानिक जागरूकत्ता के बढ़ावा देने और भारत के संविधान, संसदीय प्रक्रियाओं और लोंकतांत्रिक संस्थानों के कामकाज की समझ बढ़ाने के लिए मॉक पार्लियामेंट (बाल संसद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करके किया। बाल संसद में छात्र व छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री, मंत्री, स्पीकर और संसद सदस्यों जैसे पद की शपथ दिलवाई एवं मंत्री पद की भूमिकाए निभाई। बाल संसद में पक्ष विपक्ष द्वारा सामाजिक और सवैधानिक मुद्दों, बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा की दर, लैंगिक समानता, बढ़ती बेरोजगारी, जनसंख्या, निर्वाचन प्रणाली, बाल कल्याण, महिला की शिक्षा में भागीदारी, देश रक्षा, मतदाता सूचिया. संविधान का महत्व, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य आदि मुद्दों का गहन निरीक्षण कर प्रश्नोत्तरी में सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष को जवाब दिया गया तथा पक्ष एवं विपक्ष में सभी मुद्दों पर बहस की गई। न्यायाधीश सृष्टि चौधरी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सैनी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर सभी कर्मचारियों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विमलेश गौतम एवं निवाई तालुका सचिव राजेश मीणा, पीएलवी विष्णु शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!