निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय महाविद्यालय निवाई में प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन की अध्यक्षता में नशा मुक्ति व्याख्यान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ.सीएल मीणा, विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार पारीक एवं प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण करके किया। शिविर के प्रथम बौद्धिक सत्र में नशा एक अभिशाप, परिवार व समाज पर इसके दुष्प्रभाव विषय पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक ने व्याख्यान देते हुए कहा कि नशा करने से अपने जीवन व अपने परिवार दोनों को नष्ट करता है। नशा करने वाले व्यक्ति से समाज नफरत करता है। उन्होंने आह्वान किया की स्वयं भी नशे से बचे व दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्ति नोडल अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला समन्वयक डॉ.छोटूलाल मीणा ने माय भारत पोर्टल, नशा मुक्ति अभियान व एसआईआर विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी रूपा चौधरी ने स्वयंसेवको को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रोफेसर दीपक राज जैन ने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से नैतिक मूल्य को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के अंदर व बाहर साफ सफाई करके श्रमदान किया। तीसरे सत्र में वंदे मातरम गीत के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया व नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान कन्या महाविद्यालय प्राचार्य प्रीति जैन, प्रोफेसर उषा बागड़ी व डॉ.सुमन सहित समस्त संकाय सदस्य मौजूद थे।
नशा करने से अपना जीवन व परिवार दोनों होते है नष्ट: नरेंद्र कुमार पारीक
By -
November 15, 2025
0
Tags: