भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धनखड़ का किसान महापंचायत ने किया स्वागत, किसानों की समास्याओं पर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ललवाड़ी चौराहे पर किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धनखड़ का राजस्थानी परंपरानुसार साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने धनकड से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। राष्ट्रीय महासचिव धनकड़ को किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने किसानों की पीड़ाओं पर चर्चा करते हुए सुअरों से फसल नुकसान की जानकारी दी व बनेठा में गौ अभ्यारण्य बनाने की मांग की। जिस पर धनकड़ ने किसानों को आश्वस्त किया कि दोनों मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा जाट, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान, चैनपुरा अध्यक्ष श्योजीराम जाट, पलेई अध्यक्ष सूरज चौधरी, पंचायत समिति सदस्य केदार गुर्जर, रामकरण बैरवा, पूरण बैरवा, जयनारायण बैरवा, श्रीराम जाट, रामरख चौधरी, रमेश राणा व शंकर भांवता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!