निवाई (लालचंद सैनी): बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी, पत्थर खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर बजरी से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है व चालक को गिरफ्तार किया है। बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध बजरी, पत्थर खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी व पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रेलर को जब्त करके थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक श्याम लाल मीणा निवासी रूगंटी थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक व मालिक के विरूद्ध एमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर किया है।
बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त, चालक गिरफ्तार, अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम को लेकर हुई कार्रवाई
By -
November 16, 2025
0
Tags: