गौ सेवा के रूप में मनाया गया पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जन्मदिन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत के निर्देशन में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जन्मदिन गौ सेवा के रूप में मनाया गया। श्रीमती संतोष अहलावत ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ श्री पंचायत गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को गुड़ खिलाकर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, महामंत्री संतोष कुमावत, लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अध्यक्ष व पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, संतोष कुमार सिवानीवाल, दिलीप खेदड़, संदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ व गौशाला स्टॉफ मौजूद रहा। श्रीमती संतोष अहलावत एक गौ सेवक है और समय-समय पर गोरक्षा अस्पताल व गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़, हरा चारा व दलिया खिलाकर सेवा करती रहती हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!