पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया व प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया ने संगठन के केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट परम पूज्य स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज से भेंटकर राजस्थान में प्रदेश व जिला स्तर पर संगठन के विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा की। स्वामी श्री चक्रपाणि महाराज जी ने राजस्थान में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का संकल्प जताया है और शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी जी महाराज राजस्थान के सभी जिलों का दौरा करेंगे।
पवन कुमार पूनिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेट
By -
November 15, 2025
0
Tags: