श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग तावणिया द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता पंकज ओझा (संस्थापक—विश्व सार्थी ट्रस्ट एवं डायरेक्टर—ड्यूश बैंक अमेरिका) ने अमेरिका मे रहते हुए भी अपनी मातृभाषा राजस्थानी मे सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, संस्कृति और विकास की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ने का आह्वान किया। ओझा ने कहा कि भारत ने लंबी गुलामी झेली, पर अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए विश्व में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि “सरस्वती नदी के किनारे बसे लोग सारस्वत कहलाते हैं।”
बीकानेर की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा—“यहां क्षमता है, पर आत्मविश्वास की कमी है। अमेरिका में स्नातक युवा करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि यहां डिग्रीधारी बेरोजगारी में फंसे हैं। कंपनियां आने और माइंडसेट बदलने से ही परिवर्तन संभव है।”
उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर कभी विकास में अग्रणी था, मगर अदूरदर्शी नीतियों और संकीर्ण सोच के कारण पिछड़ता चला गया। ओझा ने युवाओं को वेद, धर्म और संस्कृति के मूल तत्व को समझने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने संबोधित करते हुए
युवाओं से नशामुक्त रहने, तकनीकी ज्ञान सीखने और आधुनिक दौर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खुद को तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
*अतिथियों का सम्मान*
पर्यावरण प्रेमी श्रीराम जी तावणिया परिवार—के
लक्ष्मी नारायण तावणिया, एडवोकेट बजरंग तावणिया, गिरधारी लाल तावणिया
—द्वारा मुख्य वक्ता पंकज ओझा, विधायक ताराचंद सारस्वत, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, कोजूराम सारस्वत और अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद तोलाराम मारू को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अमेरिका प्रवासी पंकज ओझा का मातृभाषा राजस्थानी में सम्बोधन सुनकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंकज ओझा का आभार प्रकट किया। उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर पंकज ओझा का सम्मान किया।
*युवा उत्साह चरम पर*
कार्यक्रम के समापन पर युवाओं में पंकज ओझा और विधायक सारस्वत के साथ फोटो खिंचवाने का खासा जोश नजर आया और मंच के पास लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जनों के लिए भोजन की शानदार व्यवस्था तावनिया परिवार द्वारा की गई।