दौसा (श्रीराम इंदौरिया): श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्या धाम, उत्तरप्रदेश द्वारा प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम में साहित्यिक परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के 51 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर की मारुति कॉलोनी निवासी डॉ.कवि कृष्ण कुमार सैनी को उनकी प्रभावशाली और विशिष्ट साहित्यिक योगदान एवं अद्भुत काव्य कौशल के सम्मान में "श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड-2025" प्रदान किया गया। सैनी विगत 9 वर्षों से राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा के माध्यम से साहित्य सेवा कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक अनुज पाठक, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार महतो, राष्ट्रीय प्रभारी बीना गोयल के कर कमलों से सैनी को दुपट्टा , स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सैनी को सम्मान मिलने पर राष्ट्रीय कवि चौपाल, बेजुबान सेवा टीम, दौसा की रसोई, श्रीराम पशु पक्षी गौ सेवा संस्थान, श्री सुर संगम संस्थान, भागीरथ फूले सेना सेवा समिति, गौ सेवा संस्था, आजाद कलम मंच, कला सुर संगीत, देवगिरी साहित्य संस्था, द लेडीज क्लब, आपकी आवाज संस्था, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था, तुलसीराम शिक्षण संस्थान सहित विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना की।
डॉ.कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला श्रीराम राष्ट्रीय कवि रत्न अवार्ड –2025
By -
November 16, 2025
0
Tags: