हरमाड़ा में डंपर हादसे में जान गवाने वाले मूरली मीणा के परिजनों को मूंडिया के ग्रामीणों ने दी 1 लाख तीन सो रूपए की नकद सहायता राशि

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई/गुंसी (लालचंद सैनी): जयपुर के हरमाड़ा में डंपर हादसे में जान गवाने वाले राजाधिराजपुरा निवासी मूरली मीणा के परिवार को मूंडिया के ग्रामीणों ने एक लाख तीन सो रुपए की नगद आर्थिक सहायता देकर मानवता का परिचय दिया है। मूंडिया के ग्रामीणों ने बताया कि हरमाड़ा में हुए डंपर हादसे में दिवंगत मूरली मीणा के परिवार की हालत बहुत ही दयनीय है। उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए ग्रामीणों ने यह राशि एकत्रित कर उनके गांव में उनके परिवार को सौंपी। मूंडिया के समस्त ग्रामीणों ने दिवंगत मूरली मीणा के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। इस पहल को लेकर पूरे क्षेत्र में ग्रामवासियों की एकता व भाईचारे की चर्चा हो रही है। ग्राम पंचायत तुर्किया के गांव राजाधिराजपुरा के लोगों ने मूंडिया गांव के इस सहयोग के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में मूंडिया के ग्रामीणों ने जो एकता व मानवता का परिचय दिया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि जब भी किसी परिवार पर कठिन समय आता है, तो पूरा गांव एकजुट होकर पीडित परिवार के साथ खड़ा होता है। आपसी प्रेम और सहयोग ही ग्रामीण समाज की असली पहचान है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से दिवंगत मूरली मीणा के बच्चों को शिक्षा व भविष्य निर्माण में सहारा मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!