चिड़ावा के वार्ड 29 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 29 के निवासियों के लिए बुधवार का दिन सौगात लेकर आया, जब वार्ड में नए ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई तथा नन्ही गुड़िया कीर्ति एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने विधिवत् पूजन कर ट्यूबवेल निर्माण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पार्षद मदन डारा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, युवा नेता सुनील भड़िया, आरएसएस विभाग प्रचार प्रमुख प्रभु दयाल वर्मा, नगर कार्यवाह सुशील, सह नगर कार्यवाह अक्षय, बलवंत सैनी, कपिल सैनी, मनीष थालौर, राजेश वर्मा, समोद कुमार नूनिया, राजेश भालोठिया, किशोरी लाल, राजकुमार गजराज, जयकरण चौधरी, रवि जांगिड़, राजवीर भालोठिया, जगदीश बरवड़, श्याम सुंदर टेलर, संत कुमार सैनी, विकास सैनी, बलवान सैनी और शेरसिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वार्डवासियों ने दहिया का माला पहनाकर अभिनंदन किया और कहा कि वार्ड में लंबे समय से ट्यूबवेल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयासों से यह कार्य स्वीकृत हुआ है। नए ट्यूबवेल से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और जल संकट से राहत की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!