निवाई (लालचंद सैनी): बरोनी थाना पुलिस ने साईबर अपराध के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए साईबर ठगी करने के 1 आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी से एक मोबाईल फोन व एक कार को जब्त किया है। बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि साईबार अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी व पुलिस वृताधिकारी अरविन्द कुमार के सुपरविजन मे पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत डिटेनशुदा आरोपी ओमप्रकाश मीणा पुत्र हरफूल मीणा निवासी हरदेवा की ढाणी जामडोली के पास मिले मोबाईल फोन का गहनता से विषलेषण करने पर मोबाईल में वीन गो गेम के फर्जी प्रोफिट स्क्रीन शॉट को ग्रुप चेनल में प्रसारित कर कई व्याक्तियों से लिंक के जरिए गेम में इनवेस्ट करने का दबाव बनाता पाया गया। आरोपी मीणा बेईमानी, छल व कूट रचना करते हुए भोली भाली जनता को फंसाकर मोटी राशि देने का झांसा देकर वाटसअप व इस्ंटाग्राम पर फर्जी स्क्रीनशॉट का प्रतिरूपण करके आमजन को अधिक राशि का प्रलोभन देकर वेबसाईट के जरिए लोगों को अलग अलग राशि इनवेस्टमेन्ट करने व मोटी रकम प्राप्त करने का झांसा देकर ओनलाईन साईबर ठगी करता है।
3/related/default