मॉडल स्कूल के पूर्व कर्मचारी का प्रशासनिक सेवा में चयन, विद्यालय परिवार द्वारा किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के पूर्व कर्मचारी शंकर गूर्जर का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 39वी रैंक पर चयन हुआ है। प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि वनस्थली निवासी शंकर गूर्जर व पीपलू निवासी जितेंद्र चोपड़ा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 43वीं रैंक पर चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा बैंड अभिवादन के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि शंकर गुर्जर विद्यालय में लैब असिस्टेंट के पद पर करीब 5 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के साथ ही प्रशासनिक सेवा की तैयारी करते हुए सांख्यिकी अधिकारी बने। उसके बाद लगातार उनकी लगन मेहनत व कर्तव्य निष्ठा से इनका चयन पिछले वर्ष में कॉऑपरेटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। दोनों ही प्रतिभाओं ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी कैसे की, यह मंजिल किन-किन मुश्किलों का सामना करते हुए प्राप्त की, ऐसा अपना अनुभव सभी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया व उनको प्रेरित किया कि यदि हौसला और जज्बा अपने पास है तो कितनी ही बड़ी और मुश्किल मंजिल हो उसे प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!