मूलचंद मारू के पुत्र के आकस्मिक निधन होने पर शोक व्यक्त करने तथा परिवार जनों को सांत्वना देने पहुंचे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ निवासी, जयपुर प्रवासी मूलचंद मारू अपना होलसेल का व्यापार कर रहें हैं। मूलचंद का इकलोता पुत्र दीपक रात्रि में अपनी दूकान से घर आ रहा था, सड़क पर कोई गड्ढा था, वह स्कूटी लेकर आ रहा था, वहां गड्ढे के कारण गिर गया, जहां तत्काल उसकी मोत हो गई। मूलचंद मारू के एक मात्र लड़का था, जो सम्पूर्ण व्यापार को संभालता था। मूलचंद मारू के पुत्र के निधन का समाचार सुनकर जयपुर के व्यापारियों ने भी शोक सभा की व श्रद्धांजलि दी। मूलचंद के पुत्र दीपक मारू का व्यापारियों के साथ मधुर संबंध था। श्रीडूंगरगढ़ शोक व्यक्त करने जयपुर के सैंकडो व्यापारी संवेदना व्यक्त करने आये। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को जैसे ही इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई, शीघ्र शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस अवसर पर परिवार के तोलाराम मारू, मूलचंद मारू, राधेश्याम मारू, वकील ललित कुमार मारू तथा भाई गोपाल राम भाणेज, भंवरलाल आदि उपस्थित जनों को ढांढस बंधाया। केन्द्रीय मंत्री के साथ ही विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड अध्यक्ष व राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश बारूपाल, पूर्व पार्षद शिवरतन सारस्वत, केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित, ओमनाथ सिद्ध, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, पार्षद रजत आसोपा, पूसाराम सुथार आदि ने भी संवेदना व्यक्त की। मूलचंद मारू के बड़े भाई तोलाराम मारू ने बताया कि हमारे परिवार के पच्चीस घर है लेकिन इस उम्र में बहुत ही दुखदाई घटना पहली बार हुईं हैं। महिलाओं का रो रोकर बहुत बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!