जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू), जयपुर के छात्र ललित तिवारी ने विश्वविद्यालय और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। उन्हें सामाजिक सेवा में किए गए बेहतरीन योगदान के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2022-23 का राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार प्रदान किया गया। यह वीजीयू के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है, क्योंकि ललित तिवारी विश्वविद्यालय के पहले छात्र हैं, जिन्हें डॉ.सुंदर वर्मा के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय सम्मान मिला। ललित को यह पुरस्कार स्वयंसेवक श्रेणी में समाज सेवा के प्रति उनकी लगन और मेहनत के लिए दिया गया है। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर और सफाई अभियान जैसे कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दूसरों को भी प्रेरित किया। समाज के प्रति उनकी सच्ची सेवा और समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया। ललित इस सफलता से विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का उदाहरण बने।
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ललित तिवारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एनएसएस पुरस्कार से किया गया सम्मानित
By -
October 06, 2025
0
Tags: