श्रीकोलायत (राहुल सेवग): कस्बे का नाम खेल जगत में एक बार फिर रोशन हुआ है। कस्बे की बीडी भोजक स्कूल के छात्र हेमांग राठौड़ पुत्र अरुण राठौड़ ने अजमेर में चल रही राज्य स्तरीय 14 वर्षीय आयु वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हेमांग ने 38 से 40 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और कस्बे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य अमित भोजक, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ और रामावतार सैन ने बताया कि हेमांग की मेहनत और लगन का यह बड़ा परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हेमांग राष्ट्रीय स्तर पर भी कोलायत का नाम रोशन करेगा। हेमांग की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे कोलायत कस्बे में गौरव का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों ने भी उसे बधाइयाँ दी हैं।
3/related/default