बिरला शिक्षण संस्था ने मनाई राष्ट्रपिता गांधी और शास्त्री जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के सुविख्यात बिरला शिक्षण संस्था के तत्त्वावधान में बिरला बालिका विद्यापीठ के द्वारा विद्यालय के समकक्ष स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपिता और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर (अति विशिष्ट सेवा पदक) अध्यक्षता डॉ.जीएस गौड़ उपनिदेशक (वित्त) ने की। विशिष्ट अतिथि बालिका विद्यापीठ की प्राचार्या अचला वर्मा, बिरला स्कूल प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह और बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या काजल मारवाह थी। अतिथियों और आये सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया तथा रघुपति राघव राजाराम की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। छात्र -छात्राओं ने गांधी जी के जीवन दर्शन से संबंधित विषयों जैसे शिक्षा पर गांधी जी के विचार, गांधी जी और स्वच्छता, गांधी जी और सांप्रदायिक सौहार्द्र, गांधी जी और महिला सशक्तिकरण, गांधी जी और असहयोग आन्दोलन, गांधी जी और भगवद्गीता, शांति के अग्रदूत गांधीजी, गांधी जी-कुटीर व ग्रामोद्योग और आज उसकी प्रासंगिकता, गांधी जी और पूर्ण स्वराज जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें गांधी जी के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा भारत में रामराज्य स्थापित करने के उनके सपने को साकार करने के प्रयत्न में अपना सम्पूर्ण योगदान देना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने स्व.प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते हुए कहा कि हमें शास्त्री जी के जीवन से सरलता, सादगी और शांति की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर (अति विशिष्ट सेवा पदक) द्वारा उपस्थित जन समुदाय को गांधी जी के उत्तम आदर्शों को अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा वक्ता छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान भी वितरित किए गए। कार्यक्रम मेँ डॉ.हरि सिंह सांखला, जीएस गिल, डॉ.मनोज जांगिड़, सुरेश चंद सैनी, महेश चंद्र पांडे, एसके बराल, भूपेंद्र शर्मा, अनिल जोशी और कृष्णदत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!