बिरला स्कूल, पिलानी के होनहार तैराकों का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एसजीएफआई, इन्डिया द्वारा 1 से 7 अक्तूबर, 2025 में 69वीं वर्ग-17 व 19 वर्षीय बालक तथा बालिका राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन केशवानंद स्कूल, सीकर राजस्थान में चल रहा है। इस राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बिरला स्कूल, पिलानी के 10 चयनित तैराकों में से पाँच तैराकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक और छह कांस्य पदक जीते। विद्यालय के आशीष ने रजत पदक, केशव गुप्ता और अनुषा ने कांस्य पदक तथा 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में आशीष, आशीष कुमार, प्रिंस और सार्थक सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवांवित होने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह ने तैराकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। डेविंग हेड मास्टर व जूनियर विंग हेड मास्टर ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। सभी ने विद्यालय के तैराकी प्रशिक्षक लाल साहब को के अथक प्रयासों की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!