निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को गांव गणेशपुरा उर्फ हाथाथली के ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने व महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले अरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग चारागाह भूमि पर तारबंदी करके कब्जा कर लिया है। ग्रामीण पशुओं को चराने के लिए चारागाह भूमि पर जाते है तो यह लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं एवं जान से मारने की धमकी देते हैं। ज्ञापन में बताया कि बुधवार को प्रियंका, गोरधनी एवं सदाकंवर अपने पशुओं को चराने के लिए चारागाह में गई तो उक्त लोगों ने एकराय होकर तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे प्रियंका की हालत चिंताजनक होने पर उसका जयपुर में उपचार चल रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ही चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने एवं जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राधाकिन बैरवा, कानाराम, बाबूलाल, रमेश, रामजीलाल, सुखराम, हीरालाल, रामधन, कानाराम, देवालाल, किशनलाल बैरवा, रामपाल, भैरूराम, हरीराम, धोलूराम गुर्जर, सोराज, मनराज, कालूराम, प्रहलाद गुर्जर, जीतराम गुर्जर, रूपनारायण एवं रामभजन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने व महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले अरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*
By -
October 03, 2025
0
Tags: