वीरों की गाथा एवं देशभक्ति भजन संध्या आज: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन कल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मंडल निवाई के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव को लेकर प्रताप स्टेडियम में 6 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रताप स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं को लेकर हाईमास्क लाईटों से डेकोरेशन किया गया है, जिससे स्टेडियम जगमगा रहा है। शनिवार को सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा द्वारा वीरों की गाथा एवं देशभक्ति भजनों का आयोजन होगा। पार्षद नितिन छाबडा ने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में शाम साढे 7 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमे अंतर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्यकार कवि अरूण जैमिनी, अंतर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्यकार कवि डॉ.मनजीत सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पवन अगारी, अंतर्राष्ट्रीय राजस्थानी हास्य कवि हरीश हिन्दस्तानी, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि दिनेश देशी घी, राष्ट्रीय कवि व संचलक राजेन्द्र पंवार हाडोती कोटा, अंतर्राष्ट्रीय कवि अमित शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री यूथ आईकन गौरी मिश्रा, राजस्थानी हिन्दी गीतकारा कवयित्री दीपा सैनी जयपुर, राष्ट्रीय ओज कवि महेश डांगरा एवं श्रंगार रस कवि कन्हैया शर्मा द्वारा श्रंगार व देशभक्ति सहित कई हास्यप्रद कविताएं प्रस्तुत की जाएगी। 6 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में मानसिंह, गौरा सिंह के सानिध्य में बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं पन्या सेपट व योगेश रजवाड़ा, बॉलीवुड डांस ग्रुप, पिहू जैन एंड डांस ग्रुप द्वारा कई सांस्कृतिक व राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी प्रकार बॉलीवुड प्लेबैक द्वारा नए-पुराने नगमों की बहार के साथ हंसी की फुहार करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!