श्री यादे माटी कला बोर्ड ने दीपावली पर शुभकामनों सहित भेजे उपहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा, झेरलीवाला): राजस्थान के श्री माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा नई पहल करते हुए पहली बार दीपावली पर माटी से निर्मित कलात्मक दीपक एवं दीपावली पूजन के बर्तन भेज कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भाजपा के पूर्व चिङावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, संरक्षक राधेश्याम ऑपरेटर, रतनलाल, उपकार मेडिकल के अशोक कुमावत आदि पदाधिकारीयो ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश उपाध्याय, अति. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, पशुपालन विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षनी कुलहरि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़, श्रीमती संतोष अहलावत, लोकसभा प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी, झुंझुनू विधायक राजेन्द्र भांबू, खेतङी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया, नवलगढ़ विधायक बिक्रम सिंह जाखल को उपहार भेंटकर दीपावाली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!