चिड़ावा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया का बड़ा बयान: विरोधियों को दिखाया आईना

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में आगामी विधानसभा और नगर पालिका चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया ने बड़ा बयान देकर चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी केवल अफवाहें फैलाने में लगे हैं, जबकि जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा करती है। भगेरिया ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और जनता का विश्वास ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने साफ कहा कि अगर पार्टी उन्हें चेहरा बनाती है तो वे चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जनरल सीट से लड़ेंगे, लेकिन अगर संगठन उन्हें कार्यकर्ता के रूप में सेवा का अवसर देता है तो वे उसी भूमिका में काम करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो शपथ ग्रहण से पहले चिड़ावा में एक वृद्ध आश्रम की स्थापना उनका पहला कार्य होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!