झुंझनु प्रगति संस्थान (जेपीएस) द्वारा सर्वसमाज के 50 वृद्धजनो का सम्मान करके उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गयी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू प्रगति संस्थान (जेपीएस) के तत्वाधान में सर्वसमाज के 50 वृद्धजनो का सम्मान समारोह सोमवार को अपराह्न 3 बजे वृद्धजन दिवस के अवसर पर वर्ष 85 या इससे अधिक के सीनियर सिटीजन्स का कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता दिवस के रूप में प्रायोजक श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनू के सौजन्य से संयोजक हरीराम महण एवं सह संयोजक शिवचरण पुरोहित के संयोजकत्व में किया गया। कार्यक्रम मुनी आश्रम स्थित पाटोदिया सभागार में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में घासीराम वर्मा, परमेश्वर लाल चौमाल, छगन लाल धूपिया, गिलूराम मोदी, राधा किशन माथुर, दामोदर प्रसाद खेतान, हनुमान प्रसाद खेतान, जनाब मंजूर अहमद, जनाब इब्राहिम खान, कान सिंह शेखावत, झाबर मल पुजारी सहित कुल 50 वृद्धजन का सम्मान उन्हें अंग वस्त्र, शॉल, शाॅफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि महामण्डलेश्वर आदरणीय डॉ.अर्जुन दास जी महाराज
दादू द्वारा आश्रम बगड़ झुंझुनूं, चंचलनाथ जी टीले के पीठाधीश्वर श्री ओमनाथ जी महाराज झुंझुनूं एवं जनाब एजाज नबी शाह सज्जादानशीन दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह साहब झुंझुनूं, प्रायोजक खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई एवं सुप्रसिद्ध गणितज्ञ घासीराम वर्मा मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं झुंझनु प्रगति संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दीपदान के साथ शुरू हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता, अंग वस्त्र, शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दिलीप मोदी द्वारा संस्थान का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक हरिराम महण ने प्रस्तुत की। अतिथियों द्वारा आशीर्वाद स्वरूप अपने उद्बोधन में संस्थान की ओर से वृद्धजन सम्मान समारोह की मुक्त कंठ से सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इससे पहले सचिव अशोक शर्मा द्वारा धन्यवाद उद्बोधन दिया गया।
प्रायोजक खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अपने उद्बोधन में खेतान ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी देते हुए झुंझनु प्रगति संस्थान का आभार प्रकट किया कि उन्होंने इस नेक कार्य के लिए उन्हें यह शुभ अवसर दिया है। इस अवसर पर झुंझनु प्रगति संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दिलीप मोदी, सचिव अशोक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हरिराम महण, शिवचरण पुरोहित, उपाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, कुरडाराम धीवां, प्रदीप पाटोदिया, संरक्षक पवन पुजारी, डॉ.डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, नरेंद्र व्यास, शिव कुमार जांगिड, किशन लाल जांगिड, कैलाश चन्द्र सिंघानिया, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, एडवोकेट नीरज शर्मा, संजय माथुर एवं जुगल किशोर मोदी सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सत्यनारायण शर्मा शिक्षक ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!