चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति एवं कर्तव्य भावना का संचार करना है। राज्यभर में यह अभियान 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत प्रत्येक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें पदयात्राएं, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, स्वदेशी भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान, योग एवं हेल्थ शिविर, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि शामिल हैं। इस अभियान में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सरदार @150 यूनिटी मार्च के प्रदेश संयोजक दामोदर अग्रवाल द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा को जिला संयोजक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ तथा बडाऊ सरपंच फतेह सिंह शेखावत को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चिड़ावा सूरजगढ़ रोड़ स्थित मधुसूदन फार्म हाउस पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा।
3/related/default
