*lझुंझुनूं का सबसे बड़ा डांडिया और गरबा फेस्टिवल 23 सितंबर से

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्त्री शक्ति महिला समूह की ओर से इस बार भी नवरात्रों में झुंझुनूं जिले का सबसे बड़ा डांडिया और गरबा फेस्टिवल का आयोजन 23 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाला कॉलेज के पास स्थित राजघराना रिसॉर्ट में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। डांडिया नाइट्स में हिस्सा लेने वाली महिलाओं के लिए इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में वर्कशॉप का शुभारंभ महालक्ष्मी ज्वैलर्स के महासिंह मांठ के आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर स्त्री शक्ति महिला समूह की डॉ.मीना शेखावत, ललित राठौड़ व सुमन मील ने बताया कि यह वर्कशॉप 10 दिन की रखी गई है। जिसमें गुजरात के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मीत गोरिया को बुलाया गया है। जो अलग—अलग सेशन में महिलाओं को उनके समय की सुविधानुसार गरबा और डांडिया डांस ​की ट्रेनिंग देंगे। रविता चौधरी को वर्कशॉप के कुशल संचालन के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आयोजन को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है, जो भी महिला और युवती रजिस्ट्रेशन करवाएगी। उन्हें ही एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा वे ही महिलाएं और युवती विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेगी। इस बार लक्की ड्रा में डायमंड रिंग तक जीतने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि झुंझुनू में धीरे-धीरे गरबा और डांडिया का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाएं बेहतर तरीके से मंच पर परफॉर्म कर सकें, इसके लिए विशेष वर्कशॉप का आयोजन हो रहा हैं। कोरियोग्राफर महिलाओं को पारंपरिक स्टेप्स के साथ-साथ नए मूव्स भी सिखा रहे हैं। महिलाएं बड़ी संख्या में रिहर्सल में भाग ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि इस बार का महोत्सव नवरात्रों में एक अलग ही माहौल बनाएगा। गरबा और डांडिया न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करेंगे बल्कि झुंझुनू की महिलाओं के उत्साह और ऊर्जा को भी नया मंच देंगे। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक संगीत और गुजरात की झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर डॉ.मीना शेखावत, ललित राठौड़, सुमन मील, रविता चौधरी, डॉ.शालू टीबड़ा, सुनिता टीबड़ा, सुनिता चौधरी, प्रियंका भार्गव, ज्योति मांजू, आकांक्षा लोयल, डॉ.कीर्ति, डॉ.संगीता उदयपुरिया, डॉ.शशि मोरोलिया, दीपिका आबूसरिया, डॉ.नीरमा चाहर, अंजू शर्मा, शशि नूनियां, संतोष तंवर व डॉ.तनुश्री आदि मौजूद रहे।

*हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ होगा खास, पहली बार ओल्डी गोल्डी कंपीटीशन*

रविता चौधरी व सुमन मील ने बताया कि हर बार रावीरा डांडिया नाइट्स में कुछ नया होता है। इस बार हर वर्ग की युवतियों और महिलाओं के लिए कंपीटीशन रखे गए है, साथ ही कंपीटीशन में लिमिटेड सीट्स है, जिनका रजिस्ट्रेशन भी पहले ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मिस डांडिया, मिसेज डांडिया के अलावा 50 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए ओल्डी गोल्डी कंपीटीशन रखा गया है। जिसमें ना केवल डांस और कॉस्ट्यूम्स, बल्कि डिसि​पिलन को ध्यान में रखते हुए विजेताओं की घोषणा निर्णायकों की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रावीरा—2025 का प्राइज जीतने वाले को 21 हजार रूपए तक के प्राइजेज दिए जाएंगे। साथ ही समाजसेवा में आगे बढ़कर काम करने वाली महिला के लिए इस बार द रश्मिका अवार्ड दिया जाएगा। द रश्मिका अवार्ड के लिए आवेदन और नाम मांगे जा रहे है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!