झुंझनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू प्रगति संस्थान (जेपीएस) द्वारा झुंझुनू एकेडमी विज्डम सिटी के सौजन्य से युवा संवाद प्रतियोगिता (वाद विवाद प्रतियोगिता) का आयोजन झुंझुनू एकेडमी, समसपुर रोड़ पर किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता मोटिवेशनल स्पीकर हुक्मीचंद लांबीवाला ने की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ा व किशोरीलाल टीबड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में अर्पिता पुत्री अनिल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान खुशी महमिया पुत्री विपिन महमिया ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान लवीना शेखावत पुत्री दीपेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये नगद, मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3100 व 2100 रुपये नगद और मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। पक्ष व विपक्ष में संयुक्त रूप से झुंझुनू एकेडमी समसपुर रोड़ झुंझुनू प्रथम रही, जिसे प्रतियोगिता की चल वैजयंती प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ.भावना शर्मा, सुश्री पूनम व ब्रह्म कुमार शर्मा उपस्थित रहे। पधारे हुए सभी अतिथियों और निर्णायकों का दुपट्टा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। झुंझुनू प्रगति संस्थान के चेयरमैन डॉ.दिलीप मोदी, प्रमोद खंडेलिया, कुरड़ाराम धींवा, प्रमोद कुमार शर्मा चोटिया, योगेश खण्डेलिया, डॉ.आशीष अग्रवाल, सीए पवन केडिया, अशोक केडिया, शिवचरण पुरोहित, डॉ.डी.एन.तुलस्यान, अशोक शर्मा एडवोकेट, राजेन्द्र जोशी, डॉ.हनुमान प्रसाद, आकाश मोदी, कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण शर्मा, सह संयोजक भंवरलाल स्वामी, प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। आये हुए सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का तिलक कर स्वागत किया गया व प्रतियोगिता संपन्न होने पर सबको अल्पाहार करवाया गया।
झुंझुनू प्रगति संस्थान द्वारा युवा संवाद प्रतियोगिता का आयोजन
By -
September 14, 2025
0
Tags: