श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): आदेश महाविद्यालय कोलायत में विश्वविद्यालय स्तरीय योग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पुरुषोत्तम पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ व उद्घाटन एसडीएम कोलायत राजेश कुमार व मनमोहन सिँह यादव के नेतृत्व में किया गया। वहीं प्रतियोगिता का समापन अशोकानंद जी महाराज के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी। पुरुष वर्ग में डूंगर महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि महिला वर्ग में एमएस कॉलेज ने उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। जज की भूमिका में भुनेश पुरोहित, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक अभिनव जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ.हितेश मारू, खेल पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम रंगा, राजेंद्र व्यास, सुभम स्वामी, गिरधारी लाल जांगू, प्रफुल्ल व्यास व सपना कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ डॉ.कुसुमलता सारस्वत, संतोष व्यास, राजकुमार मेघवाल, जितेंद्र स्वामी, गौतम व्यास और नवरत्न सेवग के नेतृत्व में की गईं। अंत में महाविद्यालय सचिव मानवेंद्र व्यास ने सभी टीमों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
3/related/default