श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कोलायत थानाधिकारी लखवीर सिंह को सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनके साथ ही गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह, रणजीतपुरा थानाधिकारी राकेश कुमार व हदाँ थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार को भी सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं पूर्व थानाधिकारी कोलायत जगदीश सिंह शेखावत को भी यह उपलब्धि मिली है। पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। व्यापारीगणों व सामाजिक संगठनों ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी। लखवीर सिंह कोलायत क्षेत्र में अपनी कड़ी अनुशासनप्रियता और जनसुनवाई के लिए जाने जाते हैं। चंद्रजीत सिंह ने गजनेर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा कर अपनी कार्यशैली से पहचान बनाई है। रणजीपुरा थानाधिकारी राकेश कुमार और हदा थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार व सुषमा शेखावत व बलवंत राम पूर्व थानाधिकारी कोलायत भी जनता से जुड़ाव और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। वहीं जगदीश सिंह शेखावत ने कोलायत में थानाधिकारी रहते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। इन अधिकारियों के प्रमोशन को क्षेत्र में पुलिस की मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
सब इंस्पेक्टर से सर्किल इंस्पेक्टर बने कई अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
By -
September 12, 2025
0
Tags: