विद्या विहार नगर पालिका ईओ प्रियंका बुडानिया का अतिरिक्त चार्ज रद्द करने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी की विद्या विहार नगर पालिका के पार्षदों ने स्वायत शासन मंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को पत्र लिखकर अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया का अतिरिक्त चार्ज निरस्त कर उन्हें यथावत रखने की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि बुडानिया का अतिरिक्त चार्ज हटाकर चिड़ावा विकास अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जिनका नाम पहले भ्रष्टाचार से जुड़े ऑडियो वायरल प्रकरण में आ चुका है। ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी देना नगर पालिका की साफ-सुथरी छवि को धूमिल करेगा। पत्र में उल्लेख किया गया कि पिलानी पंचायत समिति में पिछले 10 माह से विकास अधिकारी का पद रिक्त है और अब विकास अधिकारी को नगर पालिका विद्या विहार का चार्ज देना न्यायोचित नहीं है। आगामी 15 सितंबर से शहरी सेवा शिविर अभियान प्रस्तावित है, ऐसे में एक अनुभवी ईओ की आवश्यकता है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर ईओ नियुक्त नहीं होने और बार-बार बदलाव से कार्यों में अवरोध हो रहा है। इस ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन, नरेंद्र गुर्जर, भानु प्रिया (पार्षद पिता छोटेलाल), प्रमिला रावत, अम्बिका, कांता शर्मा, निर्मला शर्मा, दीप्ती सिंह और डॉ.मधु शर्मा के हस्ताक्षर हैं। भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि अभियान शुरू होने से पहले प्रियंका बुडानिया को पुनः चार्ज नहीं दिया गया तो वे धरना देकर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे, जिससे भाजपा सरकार की छवि धूमिल होगी।

 
*विभाग जल्द ही अधिकारियों की भर्ती कर रहा है, किसी भी नगर पालिका में अधिकारी की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।*

*मंत्री झाबर सिंह खर्रा*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!