परिवादी को मिले सरल व सस्ता न्याय: सृष्टि चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा ने बताया कि न्यायालय के सभागार में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व तालुका अध्यक्ष सृष्टि चौधरी एवं तहसीलदार नरेश गुर्जर के सानिध्य में लोक अदालत का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विवादित समस्त पक्षों के बीच समझाइस करके 152 प्रकरणों का समाधान किया गया। इसी प्रकार लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंक, बीएसएनएल व जेवीवीएनएल सहित 39 मामलों का राजीनामा करवाया गया। जिसके तहत करीब 28 लाख 24 हजार 279 रुपए की वसूली की गई। तालुका अध्यक्ष सृष्टि चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत के माध्यम से न्याय की सुलभता को सुनिश्चित करना एवं विवादों का त्वरित निपटारा करना है। इस दौरान उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा करवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!