दो दर्जन आईएएस के होंगे तबादले: आईपीएस की सूची फिलहाल नही

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (महेश झालानी): राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची के बाद सम्भवतया आज आईएएस की सूची जारी हो सकती है। सूची ज्यादा लम्बी नही होगी। फिर भी उम्मीद है कि दो दर्जन के आसपास अधिकारियों को इधर-उधर किया जा सकता है। अगर सूची आज जारी नही होती है तो प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद जारी होने की संभावना है। उधर आईपीएस की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची को लेकर स्थिति स्पष्ट नही है। सम्भावना है कि इस सूची को भी 25 सितम्बर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि कुछ पुलिस अफसरों के पदस्थापन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए हर बार किसी न किसी वजह से बहुत समय से प्रतीक्षित आईपीएस की तबादला सूची अटकी हुई है। विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री की राजस्थान यात्रा की वजह से यह सूची अटक गई है। पीएम की यात्रा के बाद सूची जारी होने की हल्की सी सम्भावना है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि सूची सम्भवतया अगले माह जारी हो। वैसे तबादला सूची लगभग तैयार है। सीएमओ की हरी झंडी के बाद कभी भी जारी की जा सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!