चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत चिड़ावा में आज़ से होगी। इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ की जाएगी, जिसके तहत हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सफाई करेंगे और स्वच्छता का संदेश देंगे। बूथ संयोजकों की निगरानी में चलने वाले इस अभियान का मकसद समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत 20 सितंबर को उप जिला अस्पताल चिड़ावा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 75 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर बगर स्थित संत कबीर टीला मंदिर में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अभियान के संयोजक और पूर्व वरिष्ठ पार्षद सुरेश जलिन्द्रा ने की। सह संयोजक रजनीकांत मिश्रा ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में भाजपा नेता राजेश दहिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद राजेंद्र कोच, मदन डारा, अंकित भगेरिया, गंगाधर सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, डॉ.शंभू पवार, रामचंद्र शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, राजेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद नरहडिया, मुन्नालाल वर्मा, हरिश्चंद्र सोलंकी, रामनिवास वर्मा, सुनील छिपी, सुनील भढ़िया, मंगेश भगत, मोहित तामडायत, मनोज सैनी, धर्मपाल सैनी, राजकुमार गजराज, विनय सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा ने भी विचार रखे और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
चिड़ावा में आज़ से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान: स्वच्छता और रक्तदान पर रहेगा जोर
By -
September 16, 2025
0
Tags: