चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र फाउंडेशन का बहुचर्चित परशुराम ज्ञानपीठ सेन्टर फार एक्सीलेंस ने समाज के युवाओं को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए आनलाइन आवेदन शुरू कर दिये है। इसको लेकर विप्र फाउंडेशन के तहसील स्तर के पदाधिकारी सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए समाज के युवाओं को जयपुर में ज्ञानपीठ सेन्टर फार एक्सीलेंस मे प्रोत्साहित करने में जुटे हुए हैं। इसको लेकर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को जयपुर में एक सेमीनार आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर 12वी, ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट पास विधार्थी, जो सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं, भाग ले सकेंगे। आवेदन फार्म लिंक प्राप्त करने के लिए विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा मोबाइल नंबर 9640843447 व तहसील उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा मोबाइल 7728962151 पर सम्पर्क कर सकते हैं। विप्र फाउंडेशन के सौजन्य से परशुराम ज्ञानपीठ सेन्टर फार एक्सीलेंस 450 युवाओं को आधी फीस व 50 युवाओं को निशुल्क सिविल सेवाओं की कोचिंग देने का प्रावधान है।
परशुराम ज्ञानपीठ सेन्टर फार एक्सीलेंस: समाज के युवाओं को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए कृत संकल्प
By -
September 10, 2025
0
Tags: