बेसहारा गौवंश को अभियान के तहत पकड़कर नन्दीशाला में छुड़वाया

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर परिषद् झुन्झुनूं द्वारा "शहरी सेवा शिविर 2025' अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग व न्यायमित्र के.के. गुप्ता के निर्देशानुसार 5 सितंबर से झुंझुनूं शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि बेसहारा गौवंश को गांधी चौक, रोड़ नं. 01, रोड़ नं. 02, रोड़ नं. 03 से पकड़कर नन्दीशाला में अब तक 110 गौवंश को नन्दशाला में छुड़वाया जा चुका है। पूनियां ने बताया कि उक्त कार्यवाही के तहत पकड़े गये गौवंश को संयुक्त निदेशक एवं पशु चिकित्सालय झुन्झुनूं से समन्वय स्थापित कर गौवंश को टैग लगवाया जा रहा है तथा बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से इस तरह के अभियान में नगर परिषद् झुन्झुनूं का सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!