धावास स्थित न्याय के देवता शनि देव मंदिर का पाटोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): धावास में न्याय के देवता शनि महाराज का प्राचीन मंदिर है, जहां शनिदेव हंस के ऊपर विराजमान है। राजस्थान का यह अकेला मंदिर है, जिस पर शनि महाराज हंस के ऊपर विराजमान है। मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखने को मिलती है, यहां भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। निसंतान को संतान प्राप्ति होती हैं। कल मंदिर में महंत पुजारी कैलाश चंद जोशी द्वारा हनुमान जी महाराज और शनि देव के खीर का भोग लगाया गया। भक्तों को सुबह से ही दोना परसादी में खीर बांटी गई है। ये पूरा आयोजन आनंद स्वीट के छोगा लाल शर्मा के सानिध्य में किया गया। इस धार्मिक आयोजन की तैयारीयो में हेमराज शर्मा, रतन गुर्जर, मुख्य पुजारी ओम जी महाराज के साथ मनोज यादव, सुरेंद्र सिंह राठौड़, कमल यादव, देवा राम गुर्जर, मनीष गौतम, सावर राम गुर्जर, कैलाश पंडित, मोहन लाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, नंदकिशोर जोशी, विनोद शर्मा, राकेश यादव शिमला, रमन शर्मा, अनिल तिवाड़ी, सीताराम शर्मा, लाल चंद राबड़, नीरज गोस्वामी, अमर चंद् कुमावत, विनोद जी ढाणी वाले एवं सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!