भाजपा नेता राजेश दहिया व कुंभाराम प्रोजेक्ट के अधिकारियो ने की जगह चिह्नित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत भाजपा नेता राजेश दहिया ने कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना प्रोजेक्ट के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में जाकर पानी के लिए बनने वाली टंकियों हेतु भूमि चिह्नित की। महतिया की ढाणी, नालवा, जाखड़ा, जाखोड़ा, हरिपुरा, खुड़िया, आलमपुरा, बदनगढ़, भोमपूरा, सुलताना का बास, निजामपुरा, ओजटू, कंवरपुरा, बख्तावरपुरा व नूनिया गोठड़ा, मालीगांव सहित विभिन्न गावों में जगह चिन्हित की गई। जहां कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना के तहत पानी की बड़ी टंकीया बनायी जाएँगी, जिनकी क्षमता 1.5 लाख लीटर से लेकर 3:50 लाख लीटर तक है। पिलानी विधानसभा के शेष रहे गांवों में पानी की टंकियों हेतु शुक्रवार को जगह चिन्हित की जाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता पीएचईडी प्रोजेक्ट निहारिका, पीडीकोर कंपनी के ड्राफ्टमैन गणेश सिंह चौहान एवं कंसलटेंट सत्यनारायण शर्मा के द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!