भगवान विश्वकर्मा का मनाया गया जयंती उत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव संस्था अध्यक्ष मामचंद सोनानिया की अध्यक्षता मे बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडित सज्जन मिश्रा एवं हेमंत शर्मा के आचार्यत्व एवं उपाध्यक्ष दिनेश जांगिड़ के यजमानी में मंत्रोचारों द्वारा विधि-विधान से पूजन करवाया गया। समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ सभी कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओ द्वारा विश्व शांति एवं कल्याण की मंगल कामनाएं की गई। कार्यक्रम में संरक्षक मुकुंदाराम जांगिड़, बनवारी लाल जांगिड़ झेरली, मंत्री रामनिवास जांगिड़, कोषाध्यक्ष अनिल जांगिड़, दुर्गा प्रसाद जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, नत्थूराम सोनानिया, दिनेश राजोतिया, पूरणमल जांगिड़, परमेश्वर जांगिड़, पुरुषोत्तम जांगिड़, हर्ष शर्मा, ब्रह्मानंद सोनानिया, निहाल सिंह जांगिड़, विजेंद्र जांगिड़, बलवान जांगिड़, रामरिख जांगिड़, प्यारेलाल जांगिड़, लीलाधर जांगिड़, गोपी राम जांगिड़, बसंत लाल जांगिड़, रामनिवास जायलवाल, सुरेंद्र सोनानिया, सहीराम जांगिड़, विनोद जांगिड़ एवं अनेक जांगिड़ समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मामचंद सोनानिया ने उपस्थित सभी समाज बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!