प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशेष

AYUSH ANTIMA
By -
0


140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले, राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले, अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊचाईयो तक पहुचाने वाले युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात (तत्कालीन मुम्बई राज्य) के महसाणा जिला स्थित बड़नगर ग्राम में अन्य पिछड़ा वर्ग के एक निर्धन परिवार में हुआ था। हीराबेन मोदी की कोख से जन्मे नायाब हीरे नरेन्द्र मोदी के पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी है। आठ साल की उम्र में उनका राष्टीय स्वयंसेवक संघ से परिचय हुआ और 1971 में गुजरात में संगठन में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 26 मई 2014 से अब तक लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे है। इससे पहले 6 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल चुके है। गुजरात सरकार के मुखिया के रूप में अपने कार्यकाल में कुशल प्रशासक के रूप में विशिष्ट प्रतिभा स्थापित की और राज्य की अर्थव्यवस्था के तेज विकास का श्रेय उन्हें दिया गया। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उनके द्वारा लिए गये अहम फैसलों के कारण ही भारत के जनमानस के मन में मोदी सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लिए। स्वच्छ भारत अभियान जो देखते ही देखते स्वच्छता का जन आंदोलन बन गया। आमजन के स्वास्थ्य को लेकर आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करना। कोविड जैसी महामारी को लेकर उनके कुशल नेतृत्व ने विश्व के देशों ने उनके प्रबंधन की सराहना की थी। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया ने औधोगिक विकास और तकनीकी क्रांति का आगाज किया। इसके साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक़, नागरिक संशोधन अधिनियम, जम्मू काश्मीर में धारा 370 को खत्म करना, सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ मुस्लिम समुदाय के हितों के संरक्षण को लेकर वक्फ बोर्ड संबोधन कानून बनाना व इनकम टैक्स रिफार्म और जीएसटी में बडे बदलाव जैसे फैसले इस दौर में देखने को मिले। 2024 के आम चुनावों में लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत 2027 का संकल्प जनता की अदालत में रखा। उनका अर्जुन के लक्ष्य की तरह एक ही लक्ष्य है कि देश की स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत विकसित राष्ट्र बने। इस लक्ष्य के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार, तकनीकी नवाचार और स्टार्ट अप में विस्तार और सामाजिक न्याय के साथ वैश्विक मंच पर भारत की निर्णायक भूमिका उनकी प्राथमिकता है। 
आजाद भारत के बाद देश का नेतृत्व करने वाले महान कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) परिवार की तरफ से असीम शुभकामनाएं कि आप स्वस्थ, निरोग रहे व अनवरत देश की सेवा करते रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!