कर्नाटक सांसद सिरोया का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और राज्यसभा आश्वासन समिति के सदस्य लहर सिंह सिरोया शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रवक्ता डॉ.अपूर्वा सिंह ने सांसद सिरोया का स्वागत किया। भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि सांसद लहर सिंह सिरोया बैंगलौर प्रवासी और राजस्थान के राजसमंद जिले के मूल निवासी हैं। सांसद सिरोया ने पार्टी की रीति और नीति के साथ प्रदेश में चल रहे सेवा पखवाड़े पर विस्तृत चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!