निवाई (लालचंद सैनी): शनिवार को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते 3 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता धनराज यादव ने बताया कि सुबह 7 से 10 तक अहिंसा सर्किल, सिंधी कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, घाटी वालों का मोहल्ला, रोड, भगत सिंह कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, झिलाई रोड, चौहटी बाजार, बड़ा बाजार गणगौरी बाजार, देवराज आईटीआई के पास व शिवाजी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार कनिष्ठ अभियंता रणधीर वर्मा ने बताया कि मेंटिनेंस कार्य के चलते 33/11 केवी जीएसएस बिडोली, सूरिया, जोधपुरिया व डांगरथल जीएसएस के अधीन सभी गाँव की सप्लाई सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी।
3/related/default