निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी निवाई के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 11 बजे वोट चोर गद्दी छोड अभियान के अंतर्गत जमना मैरिज गार्डन में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया जाएगा। संवाद के पश्चात ब्लॉक स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना, पीसीसी महासचिव व पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा हस्ताक्षर करके शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निवाई के पदाधिकारी, कांग्रेस संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधि, प्रधान, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला प्रमुख, नगर परिषद, पालिका के सभापति, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण, नगर पालिका के पाषर्द, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभागों के ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एनएसयूआई के पदाधिकारीगण सहित पाठ के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
3/related/default