सेदरिया ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने व राज कार्य में बाधा उत्पन्न करने का एक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): निवाई सदर थाना में सेदरिया ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने व राज कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया गया है। सदर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सेदरिया के ग्राम विकास अधिकारी गजानंद यादव ने मामला दर्ज करवाया है कि 17 सितंबर को राजस्व ग्राम भगत रामपुर में रास्ते के दो पेड़ों पर एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसके संबंध में मौका स्थिति के लिए तहसीलदार नरेश गुर्जर, भू अभिलेख निरीक्षक व हल्का पटवारी घनश्याम शर्मा के साथ मौका मुआयना किया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय महिला गडूली देवी पत्नी गोपी सिंह गुर्जर द्वारा मारपीट की गई व राज कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!