न्यायालय कर्मचारी बचत व साख सहकारी समिति लिमिटेड की साधारण सभा की वार्षिक बैठक: पेश हुआ वार्षिक लेखा-जोखा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): न्यायालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर मेट्रो प्रथम, द्वितीय एवं जिला की शनिवार को विद्याधर नगर स्थित पापड़ के हनुमानजी मंदिर परिसर में साधारण सभा की वार्षिक बैठक एवं सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल पारीक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष किशोर केवलरामानी ने समिति का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश महानगर-01, नंदिनी व्यास, महानगर-02 रीटा तेजपाल एवं जिला अजीत कुमार हिंगर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। बैठक में पूर्व सचिव मनोज माथुर, वर्तमान सचिव पवन शर्मा, उपाध्यक्ष शुभा माथुर, रामस्वरूप मीणा, सुमन देवाना, बद्रीलाल चौधरी, रामावतार मीना, किशोर वर्मा, अश्वनी भूतिया, सतीश चंद्र गुप्ता, मोहित शर्मा, कृष्ण गोपाल, सुनील शर्मा, पदम पंडित, वीरेंद्र सोलंकी सहित अन्य न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!