अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, सक्रिय कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को जयपुर में दुर्गापुरा के पास आयोजित की गई। इस दौरान राजस्थान राज्य के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। बैठक में करौली जिले से भी काफी पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में भ्रष्टाचार, अन्याय, महिला शोषण, रिश्वतखोरी एवं अवैध वसूली को रोकने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता फाउंडेशन के प्रदेश अधक्ष संतोष सैनी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी पीड़ित पक्ष की नैतिकता एवं ईमानदारी से मदद करें। किसी भी प्रकार की प्रताडना एवं अन्याय के बारे में सरकार की ओर से मानव अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए मानव अधिकार आयोग को अवगत कराएं। बैठक में राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल सैनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष कौशल्या चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा जांगिड़, करौली वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, उदयपुर संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, संभाग कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, जयपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष अजय गोस्वामी, जिला मंत्री सुनीता महर, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी, करौली जिला मंत्री तेज सिंह जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री लड्डू गोपाल, सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष पूजा मीणा, प्रदेश लीगल एडवाइजर सुशीला चौधरी, डीग अध्यक्ष केहरी सिंह, कठूमर अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी आदि ने विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!