नई दिल्ली (रविंद्र आर्य): अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक कज़ाख़िस्तान में आयोजित ‘विश्व धर्म कांग्रेस’ को संबोधित करेंगे। युक्रेन-रूस, इज़राइल व फिलिस्तीन के युद्ध व विश्व में बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता के बीच विश्व के पारंपरिक धर्माचार्यों और जनप्रतिनिधियों की आठवीं कांग्रेस राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव की अध्यक्षता में "धर्मों का संवाद: भविष्य के लिए तालमेल" विषय पर आधारित 15 से 18 सितंबर तक कज़ाख़िस्तान की राजधानी आस्ताना में आयोजित हो रही है। विश्व धर्म कांग्रेस में आचार्य लोकेश मुनि जैन धर्म और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, साथ में मॉस्को के पैट्रिआर्क किरिल और अल-अजहर के ग्रैंड इमाम शेख अहमद अल-तैयब, ओआईसी के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव यूसुफ अल-डोबे, विश्व बौद्ध फैलोशिप के अध्यक्ष फलोप थायरी, आदि शामिल होंगे। विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश मुनि इस दौरान युक्रेन, रूस, इज़राइल, फिलिस्तीन के प्रथिनिधियों के अलावा इस्लाम, ईसाई धर्म, बौद्ध धर्म, यहूदी धर्म, हिंदू धर्म, ताओ धर्म, पारसी धर्म के धर्माचार्यों से युद्ध विराम पर चर्चा कर विश्व शांति के लिए बैठक करेंगे। आचार्य लोकेशजी ‘डिजिटल वास्तविकता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में आध्यात्मिक मूल्य का महत्व’ समसामयिक विषय को संबोधित करेंगे। शांतिदूत आचार्य लोकेश मुनि विश्व के विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों और धर्माचार्यों को भारत के विश्व शांति केंद्र मे शांति व सद्भावना पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी के लिए आमंत्रित करेंगे।
आचार्य लोकेश कज़ाख़िस्तान में विश्व धर्म कांग्रेस को करेंगे संबोधित
By -
September 14, 2025
0
Tags: