पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अतिरिक्त सचिव डॉ.वंदना को भेजा मूल विभाग

AYUSH ANTIMA
By -
0


दिल्ली/जयपुर (महेश झालानी): पूर्व उपराष्ट्रपति के कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर चुकीं डॉ.वंदना को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) की यह वरिष्ठ अधिकारी अपने निर्णायक और स्पष्ट कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। डॉ.वंदना ने प्रतिनियुक्ति के दौरान न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ संभालीं, बल्कि राज्यसभा टीवी की अधिशासी अधिकारी के रूप में संस्थान की छवि और दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता गलियारों में उनकी कार्यशैली को हमेशा “पेशेवर और परिणाममुखी” माना गया। अब जब उन्हें अचानक उनके मूल विभाग में लौटाया गया है तो राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएँ गर्म हैं। जानकार मानते हैं कि यह फैसला महज़ औपचारिक नहीं है, बल्कि सत्ता समीकरणों और बदलते राजनीतिक समीकरणों से भी जुड़ा हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासनिक जगत में अपनी मजबूत छाप छोड़ चुकीं डॉ.वंदना को उनके मूल विभाग में किस तरह की जिम्मेदारियाँ सौंपी जाती हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!