निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जयसिंहपुरा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 'नमो युवा रन व नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत नमो युवा मैराथन को भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन रैली कृषि मंडी से रवाना होकर जिला रोड स्थित अहिंसा सर्किल पहुंची मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मैराथन का भव्य स्वागत किया गया। मैराथन केे द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिट इंडिया-हिट इंडिया का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह रन युवा शक्ति, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, रमाकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह नाथावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष परसराम कुमावत, सीताराम रैगर, मंडल महामंत्री करण सिंह राजावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
मैराथन रन युवा शक्ति संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान
By -
September 21, 2025
0
Tags: