15 दिवसीय दशहरा मेला महोत्सव आज से

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में 15 दिवसीय दशहरा मेला महोत्सव की शुरुआत सोमवार को रामलीला के उद्धाटन के साथ होगी। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि सोमवार की शाम 7:30 बजे प्रताप स्टेडियम में आर्यवीर कलाकार रंगमंच संस्थान के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का संत मनिष दास महाराज व विधायक रामसहाय वर्मा द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्यवीर कलाकार रंगमंच संस्थान के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले को लेकर 51 फीट का रावण व 41 फीट का कुभंकरण के पुतले बनाए जाएंगे, जिनका 2 अक्टूबर को आयोजित दशहरा पर्व पर दहन किया जाएगा। भाजपा शहर अध्यक्ष पार्षद नितिन छाबडा ने बताया कि दशहरे मेले में आकर्षक आतिशबाजी, भगवान राम का राजतिलक, राम-भरत मिलाप, राम बारात, रंग राजस्थान कार्यक्रम, ब्रज रास व विशाल कवि सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले को लेकर रक्तांचल पर्वत पर किले की दीवार पर आकर्षक डेकोरशन करके सजाया गया है। इसी प्रकार अहिंसा सर्किल, पुराने नगर पालिका भवन, अधिशासी अधिकारी आवास व नगर पालिका भवन को स्वचालित लाईटों से सजाया गया है। शहर में बस स्टेंड, जमात व अहिंसा सर्किल पर बडे-बडे स्वागत द्वार बनाएं गए हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!